खूंटपानी में भाजपा की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Khuntpani:भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू का आज खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पूर्णिया गाँव स्थित संस्कृत कला भवन में जोरदार स्वागत किया गया। खूंटपानी मंडल अध्यक्ष सुदामा हाइबुरु, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुशीला पूर्ति सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे तभी सफलतापूर्वक निभा पाएंगी जब संगठन का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ साथ खड़ा रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “संगठन सर्वोपरि है और संगठन की ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं से ही आती है।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी नीति और सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए कार्यकर्ताओं के भरोसे ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही है।
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए गीता बालमुचू ने कहा कि भले ही झारखंड में भाजपा सत्ता में नहीं है, लेकिन विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी जनता की हर समस्या को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जैसी झूठी पार्टी के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जनता से किए गए वादों को भुला दिया है, जिससे राज्य की जनता का जीना दूभर हो गया है।
उन्होंने जिले में हाथी आतंक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाल के दिनों में 20 ग्रामीणों की हाथियों द्वारा दर्दनाक मौत हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल है, लेकिन सरकार और वन विभाग पूरी तरह उदासीन नजर आ रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “क्षेत्र के विधायक ढोल बजाने में व्यस्त हैं और वन विभाग केवल कागजी कार्रवाई कर रहा है।”
अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे हर संघर्ष में कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेंगी।
बैठक का संचालन महामंत्री सोनाराम कुम्हार ने किया।
बैठक में सुशीला पूर्ति, शीला केसरी, नारायण जामुदा, कोकिल केशरी, सतारी तिउ, मधुसूदन बोदरा, सिदिव हाइबुरु, साधो हाइबुरु, मंगल सिंह मेलगांडी, पुरुषोत्तम पूर्ति, किशोर पूर्ति, सन्नी पासवान, रंजन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.