शोभनपुर मठिया निवासी युवक भुमित चंचल का सपना हुआ साकार, भारतीय सेना के गौरव का बनेगा हिस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुर मठिया महादेवगंज निवासी सड़क सुरक्षा “नेक नागरिक एवं सर्प मित्र” ओम प्रकाश पंडित के छोटे भाई श्री राम पंडित के छोटे पुत्र भूमित चंचल का भारतीय आर्मी अग्निवीर के टेक्निकल पोस्ट में चयन होने से परिवार समेत अन्य लोगों में खुशी का माहौल है। जहां प्रतिभाशाली युवक भुमित चंचल ने कठोर मेहनत, अनुशासन और अटूट देशभक्ति के बल पर अग्निवीर इंडियन आर्मी टेक्निकल 2025 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने सपने को साकार कर लिया है। वही भुमित की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, साहिबगंज से हुई। इसके बाद उन्होंने सीबीएसई बोर्ड, सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ से मैट्रिक की परीक्षा 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। जहां यह ‘कोरोना काल का बैच’ था। इसके बाद इन्होंने अपनी इंटरमीडिएट शिक्षा सिक्किम बोर्ड से पूरी की, जहाँ उन्हें 60% अंक प्राप्त हुए। उधर स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद भुमित ने स्वयं घर पर रहकर विभिन्न रक्षा परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। जहां सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वही उसकी दिनचर्या बेहद अनुशासित थी जहां रोजाना सुबह 4 बजे से सिद्धो कान्हू स्टेडियम में दौड़ लगाना और शाम को 2 से 3 घंटे का अभ्यास करना उनकी आदत बन चुकी थी। इसी कठिन परिश्रम के बूते उन्होंने कई बार अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास की, परंतु पहली बार मेडिकल फिटनेस में बाहर हो गए। लेकिन चुनौतियों ने उन्हें रोका नहीं और आज वही भुमित, नई ऊर्जा और एक नए हौसले के साथ भारतीय सेना में शामिल होने जा रहे हैं। जहां हाल ही में भुमित ने पुणे स्थित प्रतिष्ठित ‘बॉम्बे सैपर्स’ में अपनी कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्रारंभ करने पहुँचे हैं। वही भुमित का कहना है कि उनका लक्ष्य भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज (पारा सिक्योरिटी फोर्स) में शामिल होना है, जिस दिशा में वह पहले दिन से जुटे हुए हैं। उधर भुमित चंचल की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे साहिबगंज और पाकुड़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। जहां उनकी देशभक्ति, अनुशासन और दृढ़ संकल्प युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें