चीन की विदेशी दुल्हन संग साहिबगंज के युवक की संपन्न हुई अनोखी प्रेम कहानी की शादी, चर्चा में रहा शादी समारोह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले में एक अनोखी और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी शादी के रूप में मुकम्मल हो गई। जहां चीन के हैवेई प्रांत की रहने वाली छियाओ जियाओ अपने भारतीय प्रेमी चंदन सिंह के प्यार में इस कदर डूबीं कि उन्होंने हजारों किलोमीटर दूर भारत आकर शादी करने का फैसला किया। जहां उनकी यह अनोखी शादी 6 दिसंबर को साहिबगंज स्थित विनायक होटल में वैदिक रीति रिवाज के साथ धूमधाम के साथ संपन्न हुई।

चीन से साहिबगंज तक का सफर, एक अटूट प्रेम कहानी की निशानी

उधर चंदन और छियाओ जियाओ की मुलाकात चीन और लंदन में शिक्षा के दौरान हुई थी। जहां पढ़ाई के सिलसिले में शुरू हुई यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का फैसला कर लिया। उधर चंदन के पिता शंभू शंकर सिंह ने बेटे के फैसले का सम्मान करते हुए पूरे रीति रिवाज के साथ शादी का आयोजन कराया। जहां विनायक होटल में हुए इस समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरों के साथ एक दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें