Adityapur : नगर निगम के वार्ड 17 स्थित शिव काली मंदिर परिसर में भव्य एवं दिव्य शिव मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। शाम 4:15 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और मंदिर निर्माण की सफलता के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
वैदिक अनुष्ठान आचार्य राजेश पाण्डेय एवं आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम का आयोजन शिव काली मंदिर समिति के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। समिति के महामंत्री बीरेन्द्र सिंह यादव ने यजमान के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना एवं संकल्प लेकर भूमि पूजन किया।
भक्तिमय माहौल में हुआ भूमि पूजन
भूमि पूजन के दौरान मंदिर परिसर शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से मंदिर निर्माण कार्य निर्विघ्न रूप से पूरा होने तथा क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
शिव काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित भव्य शिव मंदिर क्षेत्र में आस्था और सेवा का नया केंद्र बनेगा। मंदिर का निर्माण सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है और इसके लिए क्षेत्रवासियों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।
समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, विश्व मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक, संयुक्त सचिव जतन कुमार, सह-कोषाध्यक्ष मनोज आगीवाल, बिन्देश्वरी सिंह, प्रमोद सिंह, एस.के. चौधरी, धनेश झा, नित्यानंद मिश्रा, विपिन शुक्ला, राजेश कुमार, नंदू, अर्जुन यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व पार्षद अम्बुज कुमार पाण्डेय, वर्तमान पार्षद नीतू शर्मा, मानु सेन, लिली बोरा, संचिता राय, सुभाष चंद्र बोस, शुभंकर झा, उमेश भगत, जगन्नाथ सरकार, कैलाश शाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया और मंदिर निर्माण में सामूहिक सहभागिता की अपील की गई।
















