कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति, बर्मामाइंस के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित कपिल मुनि मिश्रा के मंत्रोच्चारण एवं देखरेख में आयोजित किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा समारोह की तैयारियों को भी गति मिल गई।

इस अवसर पर पूजा प्रभारी रामकिशोर मिश्रा, समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह, महासचिव संजय सिंह, भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष भोला क्षेत्री, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष राज किशोर सिंह, उपसचिव अशोक सिंह तथा सचिव सह मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा और पूजा पंडाल को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें