BE कॉलेज की दो छात्राओं का स्काईला सॉफ्टवेयर में चयन, मिला आकर्षक पैकेज

SHARE:

Jamshedpur: बी ए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीकॉम), धनबाद की कंप्यूटर साइंस शाखा की दो मेधावी छात्राओं ने प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी स्काईला सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड में शानदार इंटर्नशिप/नौकरी के लिए चयन पाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

अंतिम वर्ष की छात्रा शीतल हांसदा और तृतीय वर्ष की छात्रा सृष्टि महतो का चयन स्काईला की ईआरपी आधारित परियोजनाओं पर काम करने के लिए हुआ है। कंपनी ने 28 अप्रैल 2025 और 27 मई 2025 को अपने मानव संसाधन कार्यालय में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की थी, जिसमें ये दोनों छात्राएं श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयनित हुईं।

शीतल हांसदा ने 9 जून 2025 से अपनी 6 महीने की इंटर्नशिप आरंभ कर दी है। वहीं, सृष्टि महतो अगले शैक्षणिक वर्ष में कंपनी से जुड़ेंगी।

कॉलेज प्रबंधन ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। चेयरमैन डॉ. एस के सिंह, प्राचार्य डॉ. संजय कुमार रॉय, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री राहुल सिंह, और सभी फैकल्टी सदस्यों ने शीतल और सृष्टि को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी है।

यह उपलब्धि न केवल छात्राओं की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि बीकॉम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था का भी प्रमाण है।

Leave a Comment

और पढ़ें