बड़ाबांकी पंचायत का बीडीओ ने किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

लाभार्थियों से संवाद कर पारदर्शिता और प्रभावशीलता की ली जानकारी, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

जमशेदपुर । बड़ाबांकी ग्राम पंचायत में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने क्षेत्रीय दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। यह दौरा पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, पारदर्शिता और लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पंचायत क्षेत्र में संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल-जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन आदि की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कार्य स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे योजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जा सकें।इस दौरान बीडीओ ने योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनसे योजनाओं के लाभ, प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा प्रशासनिक सहयोग के विषय में फीडबैक प्राप्त किया।

गांव के नागरिकों से बातचीत करते हुए बीडीओ ने उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से संकल्पित है।मुखिया राकेश चंद्र मुर्मू ने बीडीओ के इस दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पंचायत में प्रशासनिक निगरानी और पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही, यह ग्रामीण विकास को मजबूती देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

The specified slider id does not exist.