बरहरवा: रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने एसआई एल. बी. मांझी, एएसआई बी. एन. टुडू, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और एस. के. भारती के साथ बरहरवा रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 11 बजे छापेमारी की। जहां इस छापेमारी सह तलाशी के दौरान जब बरहरवा रेलवे स्टेशन के न्यू फरक्का छोर की ओर फूट ओवरब्रिज के पास प्लेटफार्म संख्या 1 पर पहुंचे तो देखा कि एक संदिग्ध काले रंग का पिट्ठू बैग और एक सफेद रंग का प्लास्टिक का झोला न्यू फरक्का छोर की ओर फुट ओवर ब्रिज के नीचे रखा हुआ है।
जहां काफी समय तक इंतजार करने के बावजूद कोई भी इसे लेने के लिए आगे नहीं आया तो शक होने पर उक्त बैग और झोला की जाँच की गई और पाया गया कि कुल 19 पीस रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की 750 एमएल जिसकी कुल कीमत 14,820 रुपए एवं एक काले रंग के पिट्ठू बैग में 14 पीस ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की 750 एमएल जिसकी कुल कीमत 8,260 रुपए के साथ सफेद रंग के प्लास्टिक के झोला में लावारिस के रूप में पड़ा हुआ हैं। जहां अवैध शराब बरामद होने के बाद उसे जब्त किया गया। उधर सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करने के बाद सभी जब्त शराब को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया और उपरोक्त जब्त वस्तुओं को आगे के निपटान के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया गया।











