indian Railway : बरबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 6 घंटे से अधिक देरी से रवाना, फिर इंजन फेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Kolkata : हावड़ा जंक्शन से टाटानगर होते हुए बड़बिल जाने वाली 12021 बरबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को कुल 6 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेन के लेट होने के साथ-साथ रेलवे की सूचना प्रणाली की नाकामी ने यात्रियों के गुस्से को और भड़का दिया।



ट्रेन को सुबह 6:20 बजे रवाना होना था, लेकिन यह करीब 11:45 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंची। इसके बाद करीब 45 मिनट के इंतजार के बाद ट्रेन ने स्टेशन छोड़ा, यानी ट्रेन करीब 6 घंटे 20 मिनट की देरी से चली।



डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर भ्रम:

सबसे गंभीर बात यह रही कि हावड़ा स्टेशन पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर 11:45 बजे तक भी ट्रेन का आगमन समय 11:00 बजे दिखाया जा रहा था, जिससे यात्रियों में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी रही।



टिकट रद्द, रेलवे को नुकसान:

ट्रेन के अत्यधिक विलंब से सैकड़ों यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करवा दिए, जिससे रेलवे को हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

इंजन में खराबी, संतरागाछी में ठहराव:

जैसे ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन रवाना हुई, कुछ किलोमीटर आगे संतरागाछी स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई, जिससे ट्रेन वहां करीब 1 घंटे तक रुकी रही। आख़िरकार भारी बारिश के बीच दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर इंजन बदला गया, जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य बड़बिल की ओर रवाना हुई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें