पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

JAMSHEDPUR । यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लाइज (UFBU) के आह्वान पर बिष्टुपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएनबीईयू झारखंड के महासचिव कॉमरेड राम अयोध्या सिंह ने की।

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर कर्मचारियों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

कॉमरेड राम अयोध्या सिंह ने कहा कि आईबीए और यूएफबीयू के बीच हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते के दौरान पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर सहमति बनी थी। इसके बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि समझौते के बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू नहीं होने के पीछे आखिर किसका दबाव है।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न बैंक शाखाओं से महिला बैंककर्मियों समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। संगठन ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.