बड़ाजामदा में नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार व चाकूबाजी पर जनाक्रोश, मधु कोड़ा ने दी 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : बड़ाजामदा में नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार और चाकूबाजी की घटना को लेकर रविवार को लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग थाना पहुंचे और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा समेत कई स्थानीय नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान मधु कोड़ा ने पुलिस-प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो झारखंड बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की से जुड़ा मामला बेहद गंभीर है और जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

एक आरोपी गिरफ्तार, प्रतिष्ठान सील

मामले में पुलिस ने स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उसके प्रतिष्ठानों और संबंधित परिसरों को सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

प्रदर्शनकारियों ने शाहबाज और उसके कथित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की मांग की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि अवैध स्क्रैप एवं कथित लौह अयस्क कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

लोगों ने संबंधित वाहनों, संपत्तियों, कारोबारी गतिविधियों, क्रेशर संचालन और कथित आर्थिक लेनदेन की जांच की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।

झारखंड और ओड़िशा में छापेमारी

पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और ओड़िशा के विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी किए जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों और कथित कारोबारी नेटवर्क से जुड़े दावों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें