बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  के दो छात्रों का क्रॉस लिमिटेड में हुआ चयन, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर मिला शानदार पैकेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, 29 जून 2025

बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BACET) ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के दो मेधावी छात्र—सोमनाथ धीबर और ओसामा परवेज—का चयन जमशेदपुर की प्रतिष्ठित मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्रॉस लिमिटेड में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) के पद पर हुआ है। चयन बहुत अच्छे पैकेज पर हुआ है, जो छात्रों की योग्यता और मेहनत का प्रमाण है।

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में 18 जून 2025 को लिखित परीक्षा और 25 जून 2025 को व्यक्तिगत साक्षात्कार कंपनी के मानव संसाधन कार्यालय में आयोजित किया गया था। दोनों छात्रों ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास के बल पर सफलतापूर्वक चयन प्रक्रिया पूरी की।

छात्र अब 7 जुलाई 2025 से क्रॉस लिमिटेड के जमशेदपुर स्थित प्लांट में कार्यभार ग्रहण करेंगे और 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।

इस उपलब्धि पर बीएसीईटी के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. के. रॉय, टीपीओ प्रमुख राहुल सिंह, एवं समस्त संकाय सदस्यों ने दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें