हेमंत सोरेन के लिए आदिवासी समाज है अपरिपक्व: बाबूलाल मरांडी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र मुसाबनी के धोबिनी पंचायत और गालूडीह के बड़ाखुरसी पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार किया।

श्री मरांडी ने कहा कि “स्व. हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हाफिजुल अंसारी मंत्री बन सकते हैं, स्व. जगन्नाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी मंत्री बन सकती हैं, तो स्व. रामदास सोरेन के निधन के बाद उनके पुत्र मंत्री क्यों नहीं बन सकते?”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह मानसिकता बताती है कि हेमंत सोरेन की नज़र में आदिवासी समाज अपरिपक्व है और वे उन्हें जिम्मेदार पदों पर देखने से कतराते हैं। यह आदिवासी समाज की प्रतिभा और योग्यता का अपमान है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल अपने परिवार के लोगों में ही योग्यता देखते हैं और राज्य के अन्य आदिवासी नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिका में आने नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि आदिवासी हितैषी होने का दिखावा करने वाले हेमंत सोरेन का असली चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है।

श्री मरांडी ने विश्वास व्यक्त किया कि घाटशिला की आदिवासी जनता इस अपमान का जवाब मतदान के माध्यम से देगी। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, श्री के.के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.