Gamharia market fire गम्हरिया बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

देर रात लगी आग से मची अफरा-तफरी

Gamharia:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया बाजार में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कई सब्जी की दुकानों और होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आग लगने की घटना रात करीब 1 बजे की है। बाजार के पास रहने वाले लोगों ने जब दुकानों से धुआं और लपटें उठती देखीं, तो तुरंत सतर्कता दिखाई। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की और दुकानदारों को सूचना दी।

मिलकर बुझाई आग, लेकिन भारी नुकसान

थोड़ी ही देर में बाजार के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर आग पर नियंत्रण पा लिया। हालांकि, तब तक कई दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं, जिससे भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों की सक्रियता ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

आग लगने की वजह का पता नहीं

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.