East Singhbhum District Commissioner पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्या मित्तल को राष्ट्रपति पुरस्कार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Jamshedpur : नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में, पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्या मित्तल  को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए प्रदान किया गया।

नागरिकों और प्रशासन का जताया आभार

इस उपलब्धि पर आनंद मित्तल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार न केवल उनका, बल्कि जिले के हर नागरिक, मतदाता और जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है।

जिले के चुनावी प्रबंधन को मिला राष्ट्रीय मंच

लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान जिले में उत्कृष्ट प्रबंधन, मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और नागरिकों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी सिंहभूम प्रशासन को यह सम्मान मिला। यह जिले के लिए गर्व का क्षण है और अन्य जिलों के लिए प्रेरणा भी।

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.