Adityapur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने युवा नेता आस्तिक महतो को गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रति उनकी लगातार सक्रियता, जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों और गरीब, वंचित एवं मजदूर वर्ग की आवाज बुलंद करने में उनकी भूमिका को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है।
आस्तिक महतो लंबे समय से क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वे आम लोगों के हक-अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के साथ जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय रहते हैं। संगठन के प्रति उनके समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति से गम्हरिया प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि आस्तिक महतो के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।
















