आशुतोष राय ने बीसीसी टीम को जर्सी प्रदान की, सरयू राय के आवास पर हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:एचसीएल प्रीमियम लीग टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही बीसीसी (बालीगुमा क्रिकेट क्लब) की टीम को रविवार को जर्सी प्रदान की गई। जर्सी वितरण का यह कार्यक्रम जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के पाश्चिमी आवास में आयोजित किया गया।
जर्सी के प्रायोजक आशुतोष राय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नई जर्सी सौंपी।

टीम के जिन खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की गई, उनमें गौतम राय, रोहित शर्मा, विकास शर्मा, कुंदन बैरा, रॉकी कुमार, संतोष मुंगरी समेत कई खिलाड़ी शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक जन सुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद तथा जदयू के युवा नेता हेमंत पाठक उपस्थित रहे।
आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों में आगामी मुकाबलों को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें