बोड़ाम प्रखंड के मृतक मजदूरों के परिजनों के लिए ‘असंगठित कर्मकार मृत्यु सहायता योजना’ के तहत जमा हुआ आवेदन, जल्द खातों में आएगी सहायता राशि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर:
बोड़ाम प्रखंड के चार असंगठित मृतक मजदूरों के परिजनों को अब सरकार की ओर से मिलने वाले सहायता राशि का लाभ मिलेगा। यह संभव हो पाया है जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) निताई चंद्र गोराई और नागेन्द्र कुमार के समर्पित प्रयासों के चलते।

सोमवार को सीताराम डेरा स्थित श्रमायुक्त कार्यालय में इन चार मृतक मजदूरों के परिजनों —

नुनीबाला सिंह (पति: स्व. शक्तिपद सिंह, नामशोल गांव),

बासंती सिंह (पति: स्व. बिमल सिंह, लावजोड़ा गांव),

सरला सिंह (पति: स्व. गणेश सिंह, कांदरूजोना गांव), और

मनिका सबर (पति: स्व. रंजीत सबर, मोहनपुर गांव)
— के आवेदन असंगठित कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत जमा किए गए।


डालसा पीएलवी ने श्रम अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की जानकारी साझा की और लाभुकों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। श्रम विभाग की ओर से आश्वासन मिला है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सहायता राशि सभी पात्र परिजनों के खातों में भेज दी जाएगी।

गौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर पूर्व में बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में असंगठित कर्मकारों का निबंधन अभियान चलाया गया था, जिसमें इन मृतक मजदूरों का भी नाम शामिल था। हालांकि जानकारी के अभाव में उनके परिजनों को लाभ नहीं मिल सका था। अब डालसा की पहल से उन्हें वह अधिकार मिलने जा रहा है।




????  Labor Office for prompt action.

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें