आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में सोमवार को समर कैंप उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर के. सत्यनारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समर कैंप की शुरुआत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए ज़ुम्बा, योग एवं ध्यान जैसी गतिविधियों से हुई। इसके बाद बच्चों के लिए कई रोचक, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

समर कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट, एआई एवं कोडिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, इंग्लिश स्पीकिंग, खो-खो, कबड्डी, कैरम, शतरंज, फुटबॉल, एथलेटिक्स तथा मैथ्स मैजिक जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। इन कार्यक्रमों में बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे प्रारंभ हुआ और 8:30 बजे संपन्न हुआ। पूरे आयोजन का संचालन गौसिया कहकशां ने किया, जबकि कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में के. कविता एवं के. संगीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें