करैत सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : आनंदपुर प्रखंड के बेड़ातुलुंडा गांव में शुक्रवार तड़के जहरीले करैत (चित्ती) सांप के डसने से 12 वर्षीय सरस्वती तुरीन गंभीर रूप से बीमार हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, सरस्वती घर में जमीन पर सो रही थी। तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच करैत सांप ने उसकी दाहिनी हथेली पर डस लिया। कुछ देर बाद दर्द महसूस होने पर बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया, लेकिन तत्काल वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने में काफी देर हो गई। सुबह करीब 9:45 बजे उसे मनोहरपुर सीएचसी लाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने तत्काल एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) सहित आवश्यक उपचार शुरू किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण बच्ची की स्थिति गंभीर हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने, जमीन पर सोने से बचने तथा सांप के काटने की स्थिति में बिना समय गंवाए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें