Deoghar:निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता और मजबूती की पहचान बन चुकी अंबुजा सीमेंट्स ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सही तकनीकी मार्गदर्शन किसी भी प्रोफेशनल की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। देवघर के स्थानीय ठेकेदार और अंबुजा कवच के चैंपियन श्री इसाक अंसारी की सफलता इसकी जीवंत मिसाल है।
एक समय था जब सीमित तकनीकी जानकारी और अनुभव की कमी के कारण श्री अंसारी को अपने प्रोजेक्ट्स में देरी और गुणवत्ता से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अंबुजा सीमेंट्स की तकनीकी सेवा टीम ने फील्ड विज़िट्स और ऑन-साइट ट्रेनिंग के ज़रिये उन्हें सीमेंट के सही रख-रखाव, मटेरियल मैनेजमेंट और दरार-मुक्त स्लैब कास्टिंग जैसी व्यावहारिक तकनीकों से रूबरू कराया।
इस तकनीकी स्पष्टता का असर उनके एसीटी (अंबुजा सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी) प्रोजेक्ट्स में साफ दिखाई दिया। मजबूती, टिकाऊपन और बेहतरीन कारीगरी के कारण उनके निर्माण कार्यों की न सिर्फ़ घर मालिकों ने, बल्कि आर्किटेक्ट्स और अन्य बिल्डरों ने भी सराहना की।
आज श्री इसाक अंसारी 90 से अधिक सफल साइट्स पूरी कर चुके हैं, जिनमें 3 से अधिक एसीटी साइट्स शामिल हैं। वे अपने 70 प्रतिशत प्रोजेक्ट्स में अंबुजा कवच और सभी साइट्स में अंबुजा सीमेंट्स का उपयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अब वे अपने क्षेत्र के जूनियर कॉन्ट्रैक्टर्स को भी सही तकनीक और गुणवत्ता के महत्व को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं।
उनकी यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि तकनीकी ज्ञान और सही साझेदारी से न केवल बेहतर घर बनते हैं, बल्कि पूरे निर्माण इकोसिस्टम को मज़बूती मिलती है। अंबुजा सीमेंट्स का कहना है कि वह ऐसे प्रोफेशनल्स को निरंतर सहयोग देता रहेगा, जो भरोसेमंद और टिकाऊ निर्माण के ज़रिये समाज को सशक्त बना रहे हैं।









