शीतला माता मंदिर कमिटी ने ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को दी राहत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:कड़ाके की ठंड के बीच मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए शीतला माता मंदिर कमिटी के संयोजक सह आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्वी बागबेड़ा पंचायत एवं उत्तरी कीताडीह पंचायत क्षेत्र में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाएं एवं बुजुर्ग लाभान्वित हुए।
कंबल पाकर महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर साफ खुशी झलकती दिखी। उन्होंने कन्हैया सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में यह सहायता उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। लाभार्थियों ने यह भी कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर कन्हैया सिंह ने कहा कि शीतला माता मंदिर कमिटी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की विचारधारा सदैव गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने की रही है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय महसूस न करे, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।”
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में ऐसे सेवा कार्य और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दत्त, सुनील मिश्रा, महेश सिंह, मुन्ना प्रसाद, हेमंत प्रसाद, भोला यादव, अजीत तिवारी, हरेंद्र यादव सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं मंदिर कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे और वितरण व्यवस्था में सक्रिय सहयोग किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें