श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमावस्या पूजा,भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: शहर के ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में ज्येष्ठ माह की अमावस्या के अवसर पर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का किया गया।

इस अवसर पर मां काली का विधिवत स्नान कर भव्य श्रृंगार किया गया। संध्या समय में मां दक्षिणेश्वरी काली की विशेष पूजा संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया।मंदिर के पुजारी अशोक चटर्जी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई।

मंदिर समिति ने बताया प्रत्येक माह अमावस्या तिथि पर मां काली की विशेष पूजा आयोजित की जाती है और सैकड़ो भक्तों के बीच भोग प्रसाद वितरित किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को भी नियमित रूप से विशेष पूजा होती है।

मंदिर समिति ने आयोजन को सफल बनाने में बस्तीवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के अनुसार, कम समय में ही मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.