अमलगम कंपनी में काम से लौटते समय कर्मी की संदिग्ध मौत, हादसा या साजिश? पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला–खरसावां जिले के आदित्यपुर टीचर मोड़ ट्रेनिंग के पास सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अमलगम कंपनी के आईबीआर बेल्डर मनीष कुमार बाजपेई की मौत का मामला सामने आया है। मृतक आदित्यपुर के कुलपटांगा–आदर्श नगर का रहने वाला था। पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना या सोची–समझी साजिश, दोनों कोणों से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार सोमवार की रात कांड्रा स्थित अमलगम कंपनी में मशीन में खराबी आने पर ओवरटाइम काम करने गए थे। देर रात लगभग 1 बजे टीएमएच अस्पताल से उनकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई।

मृतक परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बेटा अभिनव बाजपेई कक्षा 10 में पढ़ता है, जबकि बेटी खुशी कुमारी ग्रेजुएशन कर रही है। घटना के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुत्र अभिनव कुमार बाजपेई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार की अपराह्न उनके पिता से फोन पर बात हुई थी, जिसमें पिता ने बताया था कि काम पूरा होने तक कंपनी उन्हें घर नहीं जाने दे रही है।
अभिनव ने दावा किया कि पिता करीब 24 घंटे से लगातार काम कर रहे थे और कंपनी कई तथ्यों को छुपा रही है।

परिजनों का आरोप है कि पिता अमलगम कंपनी में काम करने गए थे, लेकिन मौत की सूचना टीएमएच अस्पताल से मिली। अस्पताल पहुंचने पर मृतक के पास मोबाइल फोन और पर्स भी नहीं मिला, जिसने घटना को और संदिग्ध बना दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं—सड़क दुर्घटना, कार्यस्थल लापरवाही या संभावित साजिश—की गहराई से जांच की जा रही है।

अब सवाल यह है कि कंपनी मृतक के परिवार के प्रति क्या जिम्मेदारी निभाएगी—क्या आर्थिक सहयोग और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा, या फिर मामले को अनदेखा कर दिया जाएगा? स्थानीय लोग और परिवार न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.