आलोक संस्था की बैठक में लोधी समाज के बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर हुआ मंथन, जमशेदपुर शाखा का गठन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आलोक संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जमशेदपुर में आयोजित की गई, जिसमें लोधी समाज के बच्चों के शैक्षणिक विकास, भविष्य निर्माण और समाज के समग्र उत्थान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक के दौरान समाज के विकास और शिक्षा को नई गति देने के उद्देश्य से आलोक संस्था की जमशेदपुर शाखा के गठन की घोषणा भी की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर गंभीर मंथन किया कि समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किस प्रकार प्रभावी प्रयास किए जाएं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।

बैठक में प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन व्यवस्था विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों के हित में समय-समय पर शैक्षणिक परामर्श शिविर, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में आलोक संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष अनंत लाल दमाहे, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र लिल्हारे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागपुर, राष्ट्रीय सदस्य एस.पी. नागपूरे सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। स्थानीय स्तर पर रिपेन्द्र जी, गणेश जी, कमल प्रसाद जी, प्रदीप वर्मा जी, अवध राम लोधी जी, नरेश लोधी तथा महिला सदस्यों में विनीता लोधी, कंचन लोधी, सोनी राम लोधी, गुड्डी लोधी और आशा लोधी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें