भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए 15 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 जुलाई को भीषण और लगातार भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। जिले को रेड जोन की श्रेणी में चिह्नित किया गया है, जिससे जनजीवन के प्रभावित होने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

इसी को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने एहतियातन निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया है कि जिले के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों (कक्षा 12 तक) को 15 जुलाई 2025 (मंगलवार) को बंद रखा जाएगा।

ऑनलाइन कक्षाओं पर दिया गया जोर

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

निर्देशों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश भी समय-समय पर जारी किए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें