आजसू पार्टी मनाएगी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में, रांची में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आजसू पार्टी अपने स्थापना दिवस 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस अवसर पर राजधानी रांची स्थित खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे राज्य से हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता इस बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लेने रांची रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।

बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने जिले के सभी प्रखंड और पंचायत पदाधिकारियों को अपने-अपने घरों पर आजसू पार्टी का झंडा लगाने का निर्देश दिया है। इससे संगठनात्मक एकजुटता और निष्ठा का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाएगा।

पार्टी नेता अप्पू तिवारी ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से पार्टी झारखंड सरकार के पिछले 8 महीनों के कामकाज का मूल्यांकन करेगी और उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार पर खुलकर प्रहार किया जाएगा। साथ ही संगठन की मजबूती और जनहित के संघर्षों को नई ऊर्जा देने का संदेश भी दिया जाएगा।

अप्पू तिवारी ने कहा कि “आजसू पार्टी एक बार फिर अपने पुराने तेवर के साथ जनमत के पक्ष में खड़ी होगी और राज्य के हर कोने तक संघर्ष की आवाज़ पहुंचाई जाएगी।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें