सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग आजसू जिलाध्यक्ष पहुँचे रांची, बलिदान दिवस कार्यक्रम में दिखाई एकजुटता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur ; आजसू पार्टी के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रांची स्थित हरिबंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव पहुँचे, जहाँ बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित पार्टी के केंद्रीय कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो एवं अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए पार्टी के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा व्यक्त की और कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों पर चलते हुए पार्टी हित में हरसंभव संघर्ष करेंगे।



पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के जोशीले संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।
उन्होंने कहा कि —
“राज्य की जनता की निगाहें आज आजसू पार्टी पर हैं। सत्ता में बैठे लोग सियासत के नाम पर सिर्फ लूट-खसोट में लगे हैं। ऐसे में जनता के लिए लड़ना, गांव-गांव चौपाल लगाकर पार्टी की बात पहुँचाना हमारा धर्म है। अगर जरूरत पड़ी, तो राज्य के बेहतर भविष्य के लिए बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे — आजसू का हर नौजवान तैयार है, सुदेश महतो खड़ा रहेगा।”



???? सुदेश महतो के इस प्रेरक भाषण से कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा और संकल्प का संचार हुआ। पूरे स्टेडियम में “जय आजसू” और “सुदेश महतो ज़िंदाबाद” के नारों से जोश उमड़ पड़ा।

???? रांची यात्रा में मुख्य रूप से शामिल कार्यकर्ता:
संजय मलाकार, अप्पू तिवारी, संजय सिंह, विमल मौर्य, अजय सिंह बब्बू, संतोष सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, ललित सिंह, मुद्रीका सिंह, मंगल टुडू, दीपक पांडेय, प्रवीण प्रसाद, संगीता कुमारी, मंजू राज, सुधीर सिंह, सोनू सिंह, जितेंद्र यादव, राजेश ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें