आदित्यपुर में चोरी के मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां)। आदित्यपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के कांड संख्या 151/25 (27 मई 2025) के तहत की गई।

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि राजन कुमार महतो को रांची के पुनदाग ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 220 बंडल लोहे का शटर प्रोफाइल, 94 बंडल लोहे का शटर गाइड, एक लोहे की स्ट्रिक (कुल वजन लगभग 16 टन) और एक मोबाइल बरामद किया गया है।



मामले की पृष्ठभूमि

27 मई को अमित कुमार केसरी, निवासी सोनारी, जमशेदपुर, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रक (संख्या WB59-4171) पर लदा लोहे का एंगल, चैनल व पट्टी को बेईमानी से विक्की एवं ललितेश प्रसाद ने गायब कर दिया। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।



छापेमारी में बड़ी सफलता

पुलिस ने रांची के पुनदाग ओपी अंतर्गत ढीपाटोली, लाला लाजपत राय चौक, गुलाब बाग स्वीट्स के पास स्थित जीतू महतो के कमरे से चोरी गया सारा माल बरामद किया। वहीं अप्राथमिकी अभियुक्त राजन महतो को गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक आलम चंद महतो, आरक्षी दीपक कुमार और रांची पुलिस बल की अहम भूमिका रही।
मुख्य आरोपी विक्की और ललितेश प्रसाद की तलाश अब भी जारी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें