आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत, दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, यात्री आसनसोल से टाटा-छपरा ट्रेन में सवार हुआ था। आदित्यपुर स्टेशन पहुंचने पर वह दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टाटा-छपरा ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची, उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दक्षिण भारत की ओर जाने वाली एक ट्रेन खड़ी थी। दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्री भीड़ के बीच ट्रेन से उतरने लगा।

इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक के साथ मौजूद एक साथी ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच उतरने के दौरान यात्री अपना संतुलन नहीं संभाल सका और हादसे का शिकार हो गया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने रेल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद यदि समय रहते एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

हालांकि, हादसे में यात्री की मौके पर ही मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें