आदित्यपुर में आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

SHARE:

Adityapur : थाना क्षेत्र में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कांड संख्या 255/25 के प्राथमिक अभियुक्त 48 वर्षीय सुभाष प्रमाणिक, पिता स्व. शक्तिपदो प्रमाणिक, निवासी साल्डीह बस्ती, आदित्यपुर को 13 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

बताया गया कि सुभाष प्रमाणिक के खिलाफ 15 अगस्त 2025 को दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 351(2), 351(3), 109, 111, 61, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a, 26, 35, 25(6) और 27 के तहत मामला दर्ज है।

रविवार को पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

Leave a Comment