आदित्यपुर।
आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में खुशी का माहौल है। अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह की पुत्री डॉ. स्वेता सिंह ने नन्हे बच्चे को जन्म दिया है। इस शुभ अवसर पर पूरे परिवार के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और स्टाफ में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
बच्चे के जन्म की खुशी में अस्पताल परिसर में डॉक्टरों, नर्सों एवं कर्मचारियों द्वारा मिठाइयों का वितरण किया गया। हर ओर बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
इस मौके पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, विभा सिंह, ससुर रविंद्र सिंह, दामाद अमित सिंह, नरेंद्र सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने खुशी साझा की।
अपने ही अस्पताल में हुआ सफल इलाज, टीम की क्षमता पर जताया भरोसा
संस्था के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने कहा कि अपनी ही बेटी का इलाज अपने अस्पताल में होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसे संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल की मेडिकल टीम की क्षमता, अनुभव और समर्पण पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। डॉ. स्वेता सिंह का सफल इलाज और सुरक्षित प्रसव इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल किसी भी तरह के जटिल इलाज के लिए पूरी तरह सक्षम है।
गरीबों के लिए समर्पित है अस्पताल
बताते चलें कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर एक सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल है, जो गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है।








