आदित्यपुर में मोबाइल छीनते हुए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर के चूना भट्ठा इलाके में एक महिला से मोबाइल छीनने के बाद भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, महिला जमशेदपुर से टेंपो में आदित्यपुर रोड नंबर 21 की ओर अपने घर जा रही थी। जैसे ही टेंपो घर के पास रुका, युवक ने महिला का मोबाइल छीना और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर पास मौजूद एक डिलीवरी बॉय और स्थानीय लोगों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, युवक आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती का निवासी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें