आदित्यपुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गौरव मिश्रा गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चुना भट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल भी बरामद की गई है।


घटना 14 अप्रैल की दोपहर करीब 1:40 बजे की है, जब चुना भट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर जानलेवा फायरिंग की गई थी। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 77/2026 दर्ज किया गया था। मामला बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई देशी पिस्तौल भी बरामद कर ली है। इससे पहले इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


पुलिस के अनुसार गौरव मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कदमा थाना और साकची थाना में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं।


इस कार्रवाई में बिनोद तिर्की (थाना प्रभारी, आदित्यपुर), पु०अ०नि० सतीश वर्णवाल, पु०अ०नि० विनोद टुडू एवं आदित्यपुर थाना की सशस्त्र बल टीम शामिल रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.