आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त व संघर्षशील बनेगा : अमरप्रीत सिंह काले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं संघर्षशील बनेगा।
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आदित्य साहू के साथ उनका लंबे समय से संगठनात्मक अनुभव रहा है। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, मजबूत निर्णय क्षमता और कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि साहू के नेतृत्व में झारखंड भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी पूरी मजबूती और प्रभावी ढंग से आवाज उठाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि आदित्य साहू के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार गांव–गांव तक पहुंचेगा। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश का संचार होगा तथा भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित के संकल्पों को आम जनता तक और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा संगठन जनसेवा, सुशासन और विकास के एजेंडे को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और झारखंड की राजनीति में भाजपा एक निर्णायक शक्ति के रूप में और अधिक सुदृढ़ होकर उभरेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.