पोटका में आबुआ आवास योजना से 40 परिवारों को मिला नया आशियाना, विधायक संजीव सरदार ने कराया गृह प्रवेश यह सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और गरिमामयी जीवन की नींव है” — विधायक संजीव सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!


पोटका/जमशेदपुर।
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी आबुआ आवास योजना के तहत मंगलवार को पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 40 लाभुक परिवारों को नए घरों का सपना साकार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार ने लाभार्थियों के साथ मिलकर विधिवत गृह प्रवेश कराया।

मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है यह योजना – विधायक

विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा,

> “यह योजना सिर्फ आवास निर्माण नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गरीब-हितैषी नीतियों के कारण आज समाज के अंतिम पंक्ति के लोग भी सम्मानजनक जीवन जी पा रहे हैं।”



उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, और आबुआ आवास योजना इसी दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

गृह प्रवेश से चमके 40 परिवारों के चेहरे

कार्यक्रम में 40 लाभार्थी परिवारों को मौके पर नए घरों की चाबी सौंपी गई और विधायक स्वयं उनके साथ घर जाकर गृह प्रवेश भी करवाया। इस भावुक क्षण ने उपस्थित लोगों के मन में एक नई आशा और विश्वास की लहर जगा दी।

शासन और समाज का समावेशी प्रयास

कार्यक्रम में जिला उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला, बीपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, सैकड़ों ग्रामीण और सभी लाभुक परिवार उपस्थित थे।

सभी अधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विधायक और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए इसे एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें