आदिवासी समाज देश की धड़कन: अमरप्रीत सिंह काले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur, 5 सितंबर 2025:
भादो एकादशी कर्मा पूजा के अवसर पर आदिवासी उरांव समाज समिति, सीतारामडेरा द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद एवं मिलन समारोह में भारी उत्साह और सामाजिक सौहार्द का माहौल रहा। कार्यक्रम में शामिल होकर जमशेदपुर के समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने समाज के प्रति अपनी श्रद्धा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आदिवासी समाज सदैव राष्ट्र की धड़कन रहा है और देश की आवश्यकता पड़ने पर इस समाज ने राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा हेतु बलिदान दिया है। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि वे स्वयं को उरांव समाज का हिस्सा मानते हैं और यह उनका सौभाग्य है कि समाज उन्हें परिवार का अंग समझता है।

उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता, संस्कृति और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण बताते हुए आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष राकेश उराँव, सचिव गंगाराम तिर्की, कोषाध्यक्ष रामू तिर्की, बबलू खलको और पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.