सदर अस्पताल में बेड पर फैली खून की गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर प्रसूता महिला, नहीं है अस्पताल प्रबंधन का ध्यान

Share करें

✓ Link copy हो गया!
अल्ट्रासाउंड विभाग के सामने जमीन पर रखे बेड पर पसरी हुई खून से सने मांस के टुकड़े

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में इन दिनों साफ सफाई की भारी कमी देखी जा रही है। जहां ताजा मामला गुरुवार को उस वक्त देखने को मिला जब अल्ट्रासाउंड विभाग के सामने जमीन पर रखे हुए खाली बेड पर किसी प्रसूता महिला के मांस से सने खून के धब्बे खुलेआम पड़े थे जिसके कारण प्रसूता महिला मरीजों व उनके परिजनों को काफी दिक्कत हो रही थी। उधर सदर अस्पताल में फैली गंदगी के मामले को देखने वाला कोई नहीं है जिसके कारण प्रसूता महिला समेत अन्य मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर बेड पर पसरी खून की गंदगी के कारण अन्य मरीज व उसके परिजन भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है जहां सदर अस्पताल प्रबंधन को ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सदर अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं व अन्य मरीज के परिजनों को बीमार होने का खतरा न रहे और साफ सफाई सही तरीके से रहने पर पूरा परिसर स्वच्छ दिखें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.