
साहिबगंज: वर्तमान समय में चल रहे संघ शताब्दी वर्ष में कई योजनाओ में एक और महत्वपूर्ण योजना विराट हिंदू सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों 31 मार्च दिन मंगलवार को भव्य बाईक रैली यात्रा सुनिश्चित की गई है। जहां यह बाईक यात्रा 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार के शाम 3 बजे से नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार, दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। उधर यह बाईक रैली यात्रा चौक बाजार दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कबूतर खोपी सूर्य घाट तक जाएगी जहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा और आगामी दिनों 7 अप्रैल 26 को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। जहां इसको लेकर नगर कार्यवाह साहिबगंज के प्रमोद कुमार उर्फ रिंकू ने कहा कि सभी नगरवासियों से आग्रह है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विराट हिंदू सम्मेलन को सफल और सार्थक बनाएं।









