चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल जल्द होगा शुरू, बिजली के लिए 35 लाख रुपये देने का स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chabdil : चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल के जल्द चालू होने की उम्मीद जगी है। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर अस्पताल का संचालन जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।

विधायक ने बताया कि अस्पताल का नवनिर्मित भवन तैयार है, लेकिन विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के लिए आवश्यक 35 लाख रुपये उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके चलते चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

उन्होंने अस्पताल में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने, चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति करने तथा अस्पताल के उद्घाटन की तिथि जल्द निर्धारित करने की मांग की।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही लगभग 35 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था भी की जाएगी। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद अस्पताल का उद्घाटन कर इसका संचालन शुरू कराया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें