संविधान रक्षा मार्च में कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की मजबूत भागीदारी, विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से रांची में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया।

मार्च के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए संविधान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।


झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, सरायकेला जिलाध्यक्ष अमृत रंजन महतो और प्रदेश महासचिव सुल्तान अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लिया।

इस दौरान अरुण त्रिपाठी, अमृत रंजन महतो, सुल्तान अहमद, दीनानाथ पांडेय, अवधेश सिंह, राज पांडेय, सत्यजीत तिवारी, आशीष सिन्हा, सूरज मुखी, मुकेश पांडेय, गौतम दास, विवेक पांडेय, शिवांश तिवारी, बीवीसन महतो, नित्यानंद गांगुली, जीमूत सिंह पातर, दुर्गा चरण सिंह सरदार, मृत्युंजय सिन्हा, रितेश सिंह और संतोष यादव समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मार्च में शामिल सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, श्रमिकों के अधिकारों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें