महज 8 वर्ष की उम्र में समृद्ध शर्मा ने बनाई वर्ल्ड फिडे रेटिंग सूची में जगह, 1488 अंक हासिल किए

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : महज आठ वर्ष की उम्र में शतरंज के खेल में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए समृद्ध शर्मा ने नवंबर में जारी वर्ल्ड फिडे रेटिंग सूची में अपना स्थान बना लिया है। उन्होंने 1488 रेटिंग अंक हासिल कर कम उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में पदस्थापित यूसीआईएल कर्मी रामेश्वर मिस्त्री के पुत्र समृद्ध सुंदरनगर स्थित स्प्रिंग फ्लावर स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र हैं। उनके शतरंज प्रशिक्षक विकास कालिंदी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले समृद्ध पहले खिलाड़ी हैं।

समृद्ध ने पिछले महीने चाईबासा में आयोजित द्वितीय रूंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट में अपने से अधिक उम्र के अनुभवी और प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को हराकर रेटिंग हासिल करने की राह बनाई। महज 18 महीने के शतरंज प्रशिक्षण के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग सूची में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षक विकास कालिंदी ने समृद्ध की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह आगे भी शतरंज की दुनिया में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें