‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे जद(यू) कार्यकर्ता, सरयू राय ने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में अब एनडीए गठबंधन भी शामिल हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार, 5 नवंबर को जमशेदपुर में आयोजित पदयात्रा में जनता दल (यू) के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान से शुरू होगी।

सरयू राय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें जानकारी दी है कि भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से अब एनडीए भी जुड़ गया है और यह गठबंधन का साझा कार्यक्रम बन गया है। इसी क्रम में वे गत 2 नवंबर को रांची में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निमंत्रण पर एनडीए के जद(यू) घटक के विधायक के रूप में उन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया था।

उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता के तहत जमशेदपुर में भी जद(यू) कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। सरयू राय ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से गुरुवार को आम बगान से निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें