Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक मंगलवार को सोनारी स्थित नागरिक संघ सामुदायिक विकास भवन में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 5 नवंबर को जिला भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सुनियोजित तरीके से झूठा नैरेटिव गढ़कर देश को गुमराह करने और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अपने 60 वर्षों के शासनकाल में संविधान की मूल भावना का सम्मान नहीं कर सकी और आज संविधान बचाने की बात कर रही है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा कांग्रेस के कथित राष्ट्रविरोधी नैरेटिव के खिलाफ जिला भाजपा द्वारा 5 नवंबर को आयोजित विशाल पदयात्रा में सोनारी मंडल के एक-एक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और संख्या बल के साथ भाग लेंगे। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की संवैधानिक प्रक्रिया को बदनाम करने के प्रयासों के खिलाफ भी जनजागरण किया जाएगा।
बैठक में जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजीव कुमार सिंह, अब्बू असरफ, अखिल सिंह, रवि ठाकुर, शशांक शेखर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, संजय कुमार राय, सत्येंद्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, संजय रजक, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, नेहा साहू, मनोज कुमार मिश्रा, दीपक नाग, विजय कुमार, बिराज दै, शिमा रजक, देवाशीष चंद्र, रासबिहारी प्रसाद, उदय ठाकुर, आदित्य, बंटी और राहुल प्रसाद समेत मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री संजय कुमार रजक ने किया।

















