कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी खाद्यान्न उठाव और डोर स्टेप डिलीवरी की निगरानी, दुकानदारों को 95 प्रतिशत वितरण का लक्ष्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खाद्यान्न उठाव और डोर स्टेप डिलीवरी की निगरानी से संबंधित जानकारी साझा की गई। साथ ही दुकानदारों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने और वितरण प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।

कार्यशाला में विशेष रूप से अनुभाजन क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। दुकानदारों को न्यूनतम 95 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों ने तकनीकी प्रक्रियाओं का सही तरीके से अनुपालन करने, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और सभी लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सभी प्रखंडों से खाद्यान्न वितरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो-दो जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला के माध्यम से दुकानदारों को वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में एसओआर श्री राहुल जी आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ), मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) और जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें