राजकीय सम्मान के साथ नहीं, पूरे पार्टी सम्मान के साथ विदा हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

भाजपा जिला कार्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

अंतिम संस्कार से पूर्व स्वर्गीय चंद्रशेखर मिश्रा के पार्थिव शरीर को साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय लाया गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मान व्यक्त किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा एवं आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी बबन गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘चंद्रशेखर बाबा अमर रहें’ के नारों के साथ अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चंद्रशेखर मिश्रा के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके लंबे संगठनात्मक जीवन, समर्पण और योगदान को याद किया।

आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

भालूबासा के इंद्रानगर स्थित उनके आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की भीड़ जुटी रही। हर कोई उनके निधन से मर्माहत नजर आया।

भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ परिसर में शीतला मंदिर समिति के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन करते हुए अंतिम विदाई दी।

वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने किया नमन

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा एवं देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, मीरा मुंडा, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, दुलाल भुइयां, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, टुनटुन सिंह, रीता मिश्रा, गुरदेव सिंह राजा, अप्पा राव, रमेश हांसदा, अनिल मोदी, मुकेश राय, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, पप्पू सिंह, अजय श्रीवास्तव, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, शैलेश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, शशांक शेखर और सतवीर सिंह सोमू सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

चंद्रशेखर मिश्रा का निधन जमशेदपुर भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसंघ काल से संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान और कार्यकर्ताओं के साथ उनके आत्मीय संबंधों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें