Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सुंदरनगर शाखा की ओर से शुक्रवार को सुंदरनगर स्थित शिव शक्ति कल्याण मंडपम मैदान में रंगारंग ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा-डांडिया की धुन पर देर रात तक झूमती रहीं।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएं
सुंदरनगर शाखा की अध्यक्ष संगीता काबरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा और डांडिया रास का आनंद लिया। संगीत और नृत्य से सजे इस आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। निर्णायक के रूप में उपस्थित नेहा लड़ा ने विजेताओं के नामों की घोषणा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानव केडिया तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में अभिषेक अग्रवाल उर्फ गोल्टी, नितेश धूत, समाजसेवी अरुण बांकरवाल और मधु अग्रवाल उपस्थित रहीं।
आयोजन को सफल बनाने में नेहा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, मधु बांकरवाल, सुमित्रा शाह, किरण मित्तल, अन्नपूर्णा रिंगसिया, विद्या धूत और सुषमा गर्ग सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
















