Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत तामुलिया में 25 अक्टूबर को जनचेतना समिति की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी शामिल होंगे। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने दी।
अजय कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान समिति की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर जनचेतना समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव और सचिव अमृत रंजन चक्रवर्ती उपस्थित थे।
समिति की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है।

















