साकची बंगाल क्लब में दो दिवसीय श्रीजनी कार्निवल का शुभारंभ, 150 बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : महिलाओं द्वारा संचालित संस्था बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में दो दिवसीय श्रीजनी कार्निवल का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक एवं सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष, संस्था बंग बंधु की अध्यक्ष अपर्णा गुहा और बंगाल क्लब के महासचिव सौम्य सेन ने संयुक्त रूप से किया।

कार्निवल के पहले दिन आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में जमशेदपुर के करीब 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक राजू मुखर्जी रहे।

कार्निवल में शहर की 15 महिलाओं ने विभिन्न स्टॉल लगाए। स्टॉलों पर आकर्षक परिधान, आभूषण और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री प्रदर्शित की गई। विभिन्न उत्पादों और व्यंजनों की प्रदर्शनी ने कार्निवल में पहुंचे लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

आयोजकों के अनुसार, श्रीजनी कार्निवल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को चित्रांकन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बनश्री सरकार, शिल्पी सिंह, देबश्री नाग, सोमा सेनगुप्ता, सोमा घोष, सुलेखा डे समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें