Manoharpur : सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को आनंदपुर प्रखंड के तेतुलडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका रानी महतो को सम्मानित किया गया। वहीं केंद्र में उपस्थित बच्चों के बीच टॉफी का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आनंदपुर मंडल अध्यक्ष उमेश रवानी ने आंगनबाड़ी सेविका रानी महतो को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। साथ ही आंगनबाड़ी जैसे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मान देना भी अभियान का हिस्सा है।
इस अवसर पर बच्चों के बीच टॉफी वितरित की गई। कार्यक्रम में आनंदपुर मंडल महामंत्री सुजीत महतो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रुधीर महतो, अमृत साहू, संजीव गणताईत, सीताराम महतो समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















